फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सड़क से उठाकर थाने ले जाकर पीट डाला

सड़क से उठाकर थाने ले जाकर पीट डाला

Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
Mandi
Mandi Updated Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस पर सोमवार रात को दो लोगों को थाने में ले जाकर पीटने के आरोप लगे हैं। पीड़ितों ने मंगलवार को एसडीएम एचएस राणा के पास इस बाबत शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसडीएम को दी शिकायत में पीड़ितों ने बताया है कि सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे चतरोखड़ी स्थित एक रेस्तरां में खाना खाने के बाद वह अपने घर जा रहे थे। इस दौरान चतरोखड़ी चौक के पास एक पुलिस कर्मी सादे कपड़ोें में उनके पास आया और बदतमीजी करने लगा। इतनी देर में एक अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुुंचा और बिना बात किए दोनों को थाने चलने के लिए कहा। दोनों थाने जाने के लिए तैयार हो गए। लेकिन थाने में जाते ही पुलिस वालों ने दोनों पर लात घुसों की बरसात कर दी। पीड़ित का कहना है कि वह पुलिस कर्मियों से बार-बार मारपीट का कारण पूछते रहे लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से यह भी कहा कि उनके खिलाफ केस बना दिया जाए, मारपीट न करें। इसके बावजूद भी पुलिस वाले उनकी पिटाई करते रहे। किसी तरह रात को उन्होंने अपनी जान बचाई और अपने घर पहुंचे। पीड़ितों में से एक बैंक में उच्च पद पर आसीन हैं। मंगलवार को इस घटना के विरोध में जड़ोल पंचायत के प्रधान सत्यदेव शर्मा की अगुवाई में पीड़ित व्यक्ति ने एसडीएम से मिलकर मामले की जांच करवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने थाने में जाकर भी इस संबंध में शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन

डीएसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि दोनों व्यक्तियों ने शराब पी रखी थी। हुड़दंग मचा रहे थे। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 114 के तहत मामला दर्ज किया है। एसडीएम एचएस राणा ने कहा कि शिकायत मिली है। इसकी सूचना जिला मुख्यालय में उच्च अधिकारियों को दे दी है। शिकायतकर्ताओं के अस्पताल में मेडिकल करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed