{"_id":"22-58589","slug":"Mandi-58589-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले प्राचीन संस्कृति की धरोहर : ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले प्राचीन संस्कृति की धरोहर : ठाकुर
Mandi
Updated Wed, 16 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पधर (मंडी)। हिमाचल दिवस पर हर वर्ष की भांति मनाए जाए वाला पधर उपमंडल का तीन दिवसीय किसान मेला मंगलवार को शुरू हो गया। मेले का शुभारंभ क्षेत्र के आराध्य देव सुत्रधारी ब्रह्मा की अगुवाई में जलेब निकाल कर किया गया। जलेब में करीब आधा दर्जन से ज्यादा देवी-देवताओं ने शिरकत की। मुख्य अतिथि बीडीओ पधर लोतम राम ने देवी-देवताओं की पारंपरिक रस्मों रिवाज से पूजा अर्चना करने बाद देवी-देवताओं को चादरें भेंट की। उन्होंने कहा कि मेले एवं तीज त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की धरोहर हैं, जिसे संजोकर रखना समय की जरूरत है। ग्रामीणों को इन धार्मिक समारोहों में बढ़चढ़ कर रुचि लेनी चाहिए। मेला कमेटी उपाध्यक्ष एवं स्थानीय पंचायत प्रधान शांति देवी ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। किसान मेले में कृषि विभाग ने किसानों के मार्गदर्शन के लिए विशेष कृषि प्रदर्शनी भी लगाई है। इस मौके पर रावमापा पधर की छात्राओं सहित स्थानीय महिला मंडल की सदस्यों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान पंचायत प्रधान शांती देवी, उपप्रधान दलीप सिंह, पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष परमदेव यादव, जिप सदस्य कैप्टन हेम सिंह, व्यापार मंडल पधर के प्रधान लाभ सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले का समापन वीरवार को होगा। इसमें एसडीएम विनय मोदी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। शुक्रवार को कुश्ती होगी। इसके अलावा दो सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें स्थानीय कलाकार आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन