{"_id":"22-49741","slug":"Mandi-49741-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठारू गांव में आग से कीमती सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठारू गांव में आग से कीमती सामान राख
Mandi
Updated Wed, 28 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौंतड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत एहजू के ठारू गांव में सोमवार रात्रि आग लगने से स्लेटपोश मकान की ऊपरी मंजिल में रखा सामान राख हो गया। स्थानीय लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ठारू निवासी रूप चंद के स्लेटपोश मकान में गत रात्रि अचानक आग लग गई। रूप चंद के बेटे नरेश कुमार ने बताया कि रात लगभग 12 बजे कुछ फटने की आवाज सुनाई दी। जिससे वह घर से बाहर निकले। देखा तो घर की ऊपरी मंजिल के कमरे और रसोई की छत से आग की लपटें निकल रही थीं। शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य भी बाहर की ओर भागे। गांव के लोग भी आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान के ऊपरी कमरे में रखा टीवी, बेड, कपड़े तथा रसोई में रखा राशन राख हो गया। आग को बुझाते समय नरेश कुमार का हाथ भी झुलस गया। पंचायत उपप्रधान राजेश सूद ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्रभावित को फौरी राहत के रूप में पांच हजार तथा घर की छत पर डालने के लिए तिरपाल प्रदान किया गया है।
विज्ञापन