{"_id":"31933","slug":"Mandi-31933-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदिहाड़े चोर ले उड़े लाखों के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदिहाड़े चोर ले उड़े लाखों के गहने
Mandi
Updated Tue, 19 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलद्वाड़ा (मंडी)। उपतहसील बलद्वाड़ा की ग्राम पंचायत कोट के गांव कोट रिहड़ा में लाखों के जेवरात चोर उड़ा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोट रिहड़ा निवासी हंसराज ने पुलिस दर्ज रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों पति-पत्नी खेतों में काम कर रहे थे। उस समय घर में ताले लगे हुए थे। जब वे खेत से वापस लौटे तो मेन गेट का दरवाजा खोलने पर पाया कि कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ है। चोरी का शक होने पर हंसराज की पत्नी संध्या देवी ने कमरे में रखा ट्रंक खोला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। ट्रंक में रखे सोने के जेवरात गायब थे। इसमें एक नथ, टीका, चाक, बालियां और सोने की चेन गायब थे। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब एक लाख पांच हजार रुपये आंकी जा रही है। हंसराज ने बताया कि खेतों में जाने से पहले उसकी पत्नी ने घर के ताले लगाकर चाबी गेट के पास रखी ईंटों के बीच छिपाकर रखी थी। चोरों ने चाबी वहां से उठाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चाबी फिर वापस वहीं पर रख दी। पुलिस चौकी हटली के जांच अधिकारी चमन लाल ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।