फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   चित्रकला में भेद राज, नारा लेखन में मीनाक्षी रही अव्वल

चित्रकला में भेद राज, नारा लेखन में मीनाक्षी रही अव्वल

Sun, 28 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Sun, 28 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
चित्रकला में भेद राज, नारा लेखन में मीनाक्षी रही अव्वल
मंडी। पर्यटन विभाग के सौजन्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बांधी में स्वच्छ गांव, स्वच्छ गली अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में स्कूल के 6वीं से 12वीं कक्षा के लगभग 100 बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान 60 किलोग्राम प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया गया और इसे ठिकाने लगाया गया। इसके साथ ही बच्चों ने चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता में भी भाग लिया। चित्रकला में भेद राज और नारा लेखन में मीनाक्षी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अभियान में बच्चों के साथ स्कूल के अध्यापकों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मस्त राम ने शिरकत की और बच्चों के साथ पर्यावरण के बारे में जागरूक रहने के लिए जरूरी जानकारियां साझा की। परियोजना के नोडल अधिकारी अंकित सूद ने प्रतिभागियों को कूड़े के विभिन्न प्रकार तथा इनके प्रबंधन की महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अभियान में स्कूल प्रधानाचार्य यादवेंद्र, अध्यापक सोम दत्त, सुमन, चतर सिंह, भिंदर सिंह, दिले राम, गायत्री देवी, नीलमणि, भूप सिंह, मस्त राम, अंकित सूद, जय गोपाल शर्मा, रमा ठाकुर, मीनाक्षी ठाकुर, सुधीर ठाकुर और विनोद कुमार ने भाग लिया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed