फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   वल्लभ कॉलेज की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

वल्लभ कॉलेज की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

Mon, 11 Dec 2017 06:38 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
वल्लभ कॉलेज की समस्याओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को वल्लभ कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया और प्रधानाचार्य को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कॉलेज इकाई की छात्रा सह प्रमुख अनु देवी ने कहा कि कॉलेज में शौचालयों की व्यवस्था को सुधारा जाए। कमरों में बैंचों की व्यवस्था को सुधारा जाए, कमरों में बेंचों की मरम्मत की जाए और कूड़ेदान की व्यवस्था की जाए। कॉलेज में कक्षाओं को सुचारु रूप से चलाया जाए। वहीं, पानी की भी उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही इन मांगों को पूरा न किया गया तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। इस मौके पर जिला संयोजक द्रुपद मेहता, इकाई सचिव जोगिंद्र कुमार, उपाध्यक्ष दिपाली, छात्रा प्रमुख प्रियंका, सह प्रमुख बनीता, अनु, सराज, मुस्कान, मोनिका, एकता, दिशा, दीक्षित, निखिल, प्रवीण, पुष्पेंद्र, चेतन, सुनील, जितेंद्र, निखिल, विशाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed