{"_id":"5cd317b1bdec22076759e442","slug":"71557338033-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घट्टा के नजदीक के जंगलों में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घट्टा के नजदीक के जंगलों में भड़की आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिला मंडी की सीमा घट्टा के जंगल में मंगलवार देर रात आग लग गई। इससे करीब दो हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई।
इसमें सैकड़ों जीव जंतु और पेड़ पौधे जल गए। वन मंडल में हजारों रुपये का नुकसान पहुंचा है। इस अग्निकांड में घट्टा पुलिस चौकी और साथ लगते मंदिर, कुछ रिहायशी मकानों को भी खतरा पहुंचा लेकिन दमकल विभाग की मुस्तैदी से सुरक्षित कर लिया गया। देर रात घट्टा के जंगल में लगी आग को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग के दर्जनों अधिकारी, कर्मचारी, वनरक्षक और आसपास के लोग जुटे रहे लेकिन बेकाबू हो चुकी आग को नियंत्रित करने के लिए जोगिंद्रनगर दमकल विभाग को सूचित करना पड़ा। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद देर रात तक जंगल की आग में काबू पाया गया। दमकल विभाग के प्रशामक शेर सिंह, वीरेंद्र पाल, अनिल कुमार, जोगिंद्र सिंह, कुशल कुमार आदि ने आग को काबू पाने में अहम भूमिका निभाई।
उधर, नोडल ऑफिसर शशिकिरण ने कहा कि वन मंडल जोगिंद्रनगर के घट्टा के नजदीक जंगल में लगी आग से करीब दो हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख होने की सूचना मिली है। आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है। वन विभाग और दमकल विभाग के कर्मचारियों और जवानों की सहायता से देर रात ही जंगल की आग को नियंत्रित कर लिया गया था।
000