{"_id":"5bdb3a4bbdec227eda0311e8","slug":"71541093963-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनावों में फिर भाजपा जीतेगी चारों सीटें : अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनावों में फिर भाजपा जीतेगी चारों सीटें : अजय
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि वर्तमान जयराम सरकार के दस माह के विकास कार्यों के आगे पूर्व की कांग्रेस सरकार के विकास कार्य बौने साबित हो रहे हैं। इसके चलते आने वाले लोकसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा 2014 का इतिहास दोहरा कर चारों लोकसभा सीटों पर विजयी परचम फहराएगी। अजय राणा मंडी में पत्रकार वार्ता कर रहे थे। कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा सक्षम नेतृत्व मिला है। कांग्रेस कई गुटों में बंटी हुई है। जनमंच के माध्यम से जनता से सरकार का सीधा संवाद स्थापित हुआ है। मंडी जिला के अनछुए पर्यटन स्थलों को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर उबरने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ड्रीम प्रोजेक्ट बल्ह में हवाई पट्टी बनने से मंडी जिला ही नहीं प्रदेश के पर्यटन को पंख लगेंगे। फोरलेन प्रभावितों को चार गुना मुआवजा न देना पूर्व की कांग्रेस सरकार के समय की समस्या है। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अजीत कपूर और भूमि विकास बैंक के निदेशक महेंद्र गोस्वामी मौजूद रहे।
000
विज्ञापन
000