फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कमरूघाटी के सेब बगीचों में वूली एफिड कीट के हमले से बागवानों में हड़कंप

कमरूघाटी के सेब बगीचों में वूली एफिड कीट के हमले से बागवानों में हड़कंप

Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
कमरूघाटी के सेब बगीचों में वूली एफिड कीट के हमले से बागवानों में हड़कंप
कमरूघाटी के सेब बगीचों में वूली एफिड का हमला
विज्ञापन

एप्पल वैली करसोग और जंजैहली में भी बढ़ा प्रकोप
हवा के झोंकों से एक से दूसरे बगीचे में पहुंच रहा कीट
घनश्याम ठाकुर
चैलचौक (मंडी)। कमरूघाटी के सेब बगीचों में वूली एफिड कीट के हमले से सेब बागवानों में हड़कंप मच गया है। मौसम शुष्क होने के बाद वूली एफिड कीट तने से टहनियों पर चढ़ गया है और पौधे को खराब कर रहा है, जिससे सेब बागवानों की नींद उड़ गई है। हवा के झोंकों से वूली एफिड कीट एक बगीचे से दूसरे सेब बगीचे में पहुंच रहा है, जिससे वूली एफिड कीट का हमला घाटी के दर्जनों बगीचों में पौधों को खराब कर रहा है। कमरूघाटी के साथ साथ एप्पल वैली करसोग, जंजैहली और बालीचौकी के बगीचों में भी वूली एफिड कीट का प्रकोप बढ़ने के समाचार है। सेब बागवानों ने बागवानी विशेषज्ञों और विभगीय अधिकारियों को सूचित कर दिया है। कमरूघाटी के सरोआ, कुटाहची, फनगयार, बाढू, शकोहर, थमाडी, घीडी, रोहांडा, चौकी, पंडार, चुराग, चरखडी, करसोग, जंजैहली, थुनाग, बगस्याड़, कांढा, सलाहर, बागाचुनोगी, भाटकीधार, थाची और पंजाई इलाकों से भी वूली एफिड कीट के हमले की सूचना है।
क्या कहते हैं सेब बागवान
सेब बागवानों चंद्रमणी ठाकुर, बीकेठाकुर, मनोज ठाकुर, हेमराज ठाकुर, परमा राम, लाभ सिंह, भीम सिंह, दिनेश कुमार, नारायण सिंह, मोहर सिंह और शेर सिंह ठाकुर ने बताया कि उनके सेब बगीचे में मौसम शुष्क होने के कारण वूली एफिड कीट ने पांव पसार लिए हैं और यह कीट तने से पौधों की टहनियों में घर कर रहा है और पौधों के बीमों को नष्ट कर रहा है। इससे सेब बागवानों को भावी फसल को लेकर चिंता सताने लग गई है।
विज्ञापन

यह हैं सुझाव
उद्यान विकास अधिकारी विरेंद्र कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शुष्क मौसम के कारण सेब बगीचों में वूली एफिड कीट का हमला शुरू हो गया है। बागवानी विशेषज्ञ डॉ. एसपी भारद्वाज ने बताया कि बागवानी विभाग की समयसारिणी को देख बागवान महकमे की सिफारिश के अनुसार वूली एफिड कीट को नष्ट करने के लिए निर्धारित किए गए छिड़काव को करें। उन्होंने कहा कि कीटनाशक दवाओं में कलोरोफारिफोस की डरमट, मासवान दवा का छिड़काव कर दो मिलीलीटर एक लीटर पानी में डालकर छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वूली एफिड
वूली एफिड कीट रूई के आकार का कीट होता है जो टहनियों के बीच में बीमों को नष्ट करता है और बारिश और बर्फबारी में तनों में छिप जाता है। यह कीट सेब फल तैयार करने वाले बीमों को तबाह करता है, जिससे सेब के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed