फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पंचायत सचिव के 90 दिनों से अधिक अवधि तक निलंबित रखने का आदेश निरस्त

पंचायत सचिव के 90 दिनों से अधिक अवधि तक निलंबित रखने का आदेश निरस्त

Tue, 17 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
पंचायत सचिव के 90 दिनों से अधिक अवधि तक निलंबित रखने का आदेश निरस्त
मंडी। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ने पंचायत सचिव को 90 दिनों से अधिक अवधि तक निलंबित रखने के विभागीय आदेशों को निरस्त करने का फैसला सुनाया है। इसके अलावा ट्रिब्यूनल ने विभाग को प्रार्थी के पक्ष में निलंबन अवधि का वेतन और भत्ते दो माह के भीतर 9 प्रतिशत ब्याज दर सहित अदा करने के भी निर्देश दिए हैं। प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के न्यायिक सदस्य डीके शर्मा ने मंडी सर्किट बेंच के दौरान सदर तहसील के मैरामसीत निवासी हेत राम की याचिका को स्वीकारते हुए उक्त आदेश पारित किए हैं।
विज्ञापन

तीन साल तक रखा था निलंबित
अधिवक्ता एसपी चटर्जी के माध्यम से ट्रिब्यूनल में दायर याचिका के अनुसार विभाग ने पंचायत सचिव के पद पर तैनात प्रार्थी हेत राम को अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत 3 सितंबर 2008 को निलंबित कर दिया था और उसे करीब तीन साल तक 21 मई 2011 तक निलंबित रखा था। प्रार्थी ने विभाग के इस आदेशों को ट्रिब्यूनल में याचिका दायर करके चुनौती दी थी।
विज्ञापन

ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने यूनियन ऑफ इंडिया बनाम दीपक माली मामले में व्यवस्था दी है कि 90 दिनों के बाद निलंबन आदेश वैध नहीं रहता। अगर इस पर पुनर्विचार करके इसे और अधिक 90 दिनों तक नहीं बढ़ाया जाए। इस मामले में निलंबन की अवधि को 90 दिनों से अधिक अवधि के लिए बढ़ाया नहीं गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed