फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   तीन किलो चरस के साथ एक धरा, दो पुलिस को गच्चा देकर फरार

तीन किलो चरस के साथ एक धरा, दो पुलिस को गच्चा देकर फरार

Tue, 03 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
तीन किलो चरस के साथ एक धरा, दो पुलिस को गच्चा देकर फरार
मंडी। देर शाम पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान तीन किलो के करीब चरस समेत एक व्यक्ति को धरा है। जबकि आरोपी के दो साथी पुलिस को गच्चा देने में कामयाब हुए हैं। तस्कर कार में सवार होकर आ रहे थे। दौरान तलाशी पुलिस ने कार से चरस बरामद की है। वहीं रफूचक्कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जगह जगह नाकाबंदी कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर से करीब दो किमी दूरी पर मंडी गागल मार्ग पर पुलिस ने नाकबांदी की थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस चरस तस्करों को दबोचने की फिराक में थी। देर रात करीब आठ से साढ़े आठ बजे के बीच एक आल्टो कार को पुलिस ने रोका। लेकिन कार सवार शातिर भांप गए। बताया जा रहा है कि कार में करीब तीन लोग सवार थे। इसे पहले की पुलिस तीनों के गिरेबान तक पहुंचती दो अंधेरे का फायदा उठाकर रफूचक्कर हो गए। जबकि एक आरोपी को धरने में पुलिस कामयाब रही है। आरोपी की पहचान सुरेश कुमार निवासी गांव नोग (रोपा) तहसील पद्धर के रूप में हुई है। एएसपी भूपेंद्र कंवर ने चरस पकड़ने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कार चालक को चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे में 03 किलो 60 ग्राम चरस पकड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed