{"_id":"5ab7a5384f1c1bbf088b71d4","slug":"71521984824-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साझा मांगपत्र तैयार कर सरकार को प्रेषित करेंगे : महासंघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साझा मांगपत्र तैयार कर सरकार को प्रेषित करेंगे : महासंघ
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। हिमाचल आयुर्वेदिक अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का राज्यस्तरीय अधिवेशन विश्वकर्मा मंदिर में रविवार को आयोजित हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के महामंत्री एनआर ठाकुर ने की। इस अधिवेशन मेें प्रदेश के सभी जिलों से 500 से अधिक कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उन्होंने कहा कि आजकल एनजीओ फेडरेशन के चुनाव पूरे प्रदेश में चल रहे हैं। 31 मार्च तक सभी विभागीय संगठनों और खंड इकाइयों के चुनाव होना तय है। 15 अप्रैल तक जिला इकाइयों का गठन और 30 अप्रैल को एनजीओ फेडरेशन का चुनाव करवा लिया जाएगा। प्रदेश में भाजपा सरकार कर्मचारी कल्याण के लिए अच्छे फैसले ले रही है। किसी भी कर्मचारी से महासंघ बदले की भावना से कार्य नहीं करेगा और सब कर्मचारियों को विश्वास में लेकर ही साझा मांगपत्र तैयार करके सरकार को प्रेषित किया जाएगा। महासंघ की मुख्य मांगे 7वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाना, 2003 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, अनुबंध कर्मियों का नियमित कार्यकाल कम करना तथा पंजाब के आधार पर भत्ते देना आदि चुनौतीपूर्ण मुद्दे हैं। लेकिन, महासंघ इन मांगों को लागू करवाने में भरसक प्रयास करेगा।
इस मौके पर आयुर्वेदिक महासंघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमें सूरज नेगी को प्रधान, अशोक चौहान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद ठाकुर महामंत्री, सुशील कुमार वित्त सचिव, पूनम, राकेश, काका राम, यशवंत सिंह को उपप्रधान और रीता पटियाल को संगठन सचिव चुना गया। इस दौरान महासंघ के अध्यक्ष सूरज नेगी, महामंत्री विनोद ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक, पूर्व अध्यक्ष देवराज और फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रधान विनोद शर्मा के अतिरिक्त दर्जनभर कर्मचारी नेताओं ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।