{"_id":"6a99c27234ed03e329058ab4","slug":"preparations-underway-to-install-cctv-cameras-in-the-navahi-temple-complex-mandi-news-c-90-1-mnd1023-211702-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नवाही मंदिर परिसर में सीसीटीवी स्थापित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नवाही मंदिर परिसर में सीसीटीवी स्थापित करने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवन के जीर्णोद्धार एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए बैठक में की चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नवाही माता मंदिर भवन के जीर्णोद्धार और मंदिर की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं व्यवस्थित करने के उद्देश्य से सहायक आयुक्त मंदिर नवाही एवं उपमंडलाधिकारी (नागरिक) सरकाघाट की अध्यक्षता में वीरवार को बैठक आयोजित हुई। बैठक में नवाही माता मंदिर की प्रशासनिक, सुरक्षा एवं आधारभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में विचार-विमर्श किया।
इस दौरान मंदिर कमेटी में निर्धारित संख्या के अनुसार सदस्यों की संख्या पूर्ण करने का प्रस्ताव रखा गया ताकि मंदिर की व्यवस्थाओं के संचालन में आवश्यक समन्वय एवं सहभागिता सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही मंदिर की नियमित व्यवस्थाओं एवं संचालन के लिए छह मंदिर कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने संबंधी प्रस्ताव पर भी चर्चा की।
मंदिर परिसर एवं भवन की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी स्थापित करने की व्यवस्था पर भी विचार किया। बैठक में मंदिर के असुरक्षित भवन के पुनर्निर्माण अथवा आवश्यक जीर्णोद्धार के लिए उचित प्रक्रिया अपनाने तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की। इसके अतिरिक्त मंदिर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों को रोटेशन के आधार पर ड्यूटी पर रखने का प्रस्ताव रखा गया। ताकि मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था प्रभावी एवं व्यवस्थित बनी रहे।
विज्ञापन
बैठक में चर्चा किए गए प्रस्तावों पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी सहमति व्यक्त की गई। बैठक में मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार सरकाघाट मनीष कुमार, मंदिर कमेटी के सदस्य, नगर परिषद सरकाघाट के पार्षद अश्वनी कुमार व अन्य मौजूद रहे।