फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Currently, 38 roads are closed in the district, and five electricity transformers are also out of order.

Mandi News: जिले में अभी 38 सड़कें बंद, पांच बिजली ट्रांसफार्मर भी ठप

Fri, 04 Sep 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Currently, 38 roads are closed in the district, and five electricity transformers are also out of order.
सराज में सबसे ज्यादा 29 मार्ग प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। बारिश के बाद मंडी जिले में बंद सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। बुधवार सुबह जिले में 53 सड़कें बंद थीं लेकिन दोपहर चार बजे तक 15 मार्ग बहाल कर दिए गए। इसके बाद भी जिले की 38 सड़कें अभी यातायात के लिए बंद हैं। जिला प्रशासन की ओर से जारी ताजा स्थिति रिपोर्ट के अनुसार सराज क्षेत्र में सबसे ज्यादा 29 सड़कें बंद हैं। थलौट मंडल में पांच, सरकाघाट में तीन और सुंदरनगर में एक सड़क अभी बंद है। बंद मार्गों को खोलने के लिए विभागीय टीमें लगातार काम कर रही हैं।

बारिश का असर बिजली व्यवस्था पर भी पड़ा है। करसोग के तीन और गोहर के दो बिजली ट्रांसफार्मर प्रभावित हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि जिले में अब तक किसी भी पेयजल योजना की जलापूर्ति बाधित नहीं हुई है। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि बहाली कार्य में विभागीय टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed