{"_id":"5a01a7dd4f1c1bd9538bb922","slug":"71510057949-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार लोगों को गुमराह करने वाली सरकार:आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार लोगों को गुमराह करने वाली सरकार:आनंद
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। कांग्रेस के स्टार प्रचारक सांसद आनंद शर्मा ने विधानसभा चुनावों के अंतिम दिन सरकाघाट विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर की बतैल में आयोजित जनसभा को फोन से संबोधित किया। ऐन मौके पर हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण वह विस क्षेत्र सरकाघाट के बतैल में नहीं पहुंचे सके। सांसद आनंद शर्मा और गुरदासपुर जिले के सांसद सुनील जाखड़ का कांग्रेस प्रत्याशी की जनसभा में आना प्रस्तावित था।
फोन के माध्यम से अपने संबोधन में आनंद शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जुमलों और देश की जनता को गुमराह करने वाली सरकार है और हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सरकार ने अभूतपूर्व विकास किया है। गत पांच साल में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। 57 नए कालेज खोले हैं। सड़कों का जाल बिछवाया है और समाज के हर व्यक्ति को राहत दी है। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है जिसमें बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया है। सैकड़ों नए स्कूल खोले गए हैं और अनेक स्वास्थ्य संस्थाओं को खोला गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी पवन ठाकुर को अपना मत देने का आग्रह किया। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जेके आजाद, पंचायत प्रधान रिंकू चंदेल, पूर्व जिला परिषद सदस्य लता ठाकुर, वर्तमान जिला परिषद सदस्य मनोहर लाल, अजय चंदेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।