{"_id":"5b5899624f1c1b466d8b6db7","slug":"61532533090-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर कालेज में गरजे एसएफआई के कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर कालेज में गरजे एसएफआई के कार्यकर्ता
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में भी गरजा छात्र संगठन
जोगेंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर डिग्री कॉलेज के छात्र संगठन एसएफआई ने कॉलेज की मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इकाई सचिव अक्षय कुमार ने कहा कि मांग उठाने के बाद भी छात्रों की समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है। प्राचार्य को चेताया था कि अगर शीघ्र उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो जोरदार धरना किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज में सबसे बड़ी समस्या पीने के पानी की है। गर्मियों और बरसात में छात्र-छात्राओं को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कहा कि कॉलेज में न तो कैंटीन का विस्तार किया जा रहा है और न ही अध्यापकों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। इसके कारण पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। इसके बाद एसएफआई के सचिव राकेश कुमार ने भी धरने को संबोधित किया। उन्होंने भी छात्रों की कई समस्याओं को साझा किया। कॉलेज प्रशासन को इन मांगों को पूरा करने का आग्रह किया है। ब्यूरो