फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Wards to be illuminated with LED lights; CCTV cameras to be installed in parks.

Mandi News: एलईडी लाइटों से रोशन होंगे वार्ड, पार्कों में लगेंगे सीसीटीवी

Mon, 12 Oct 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Wards to be illuminated with LED lights; CCTV cameras to be installed in parks.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर शहर के वार्डों में 50 नई एलईडी लाइटें लगाने और पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगाकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की योजना पर नगर परिषद की मासिक बैठक में चर्चा हुई। बैठक में पक्के रास्तों के निर्माण, पार्किंग सुविधा को सुचारु बनाने, निकासी नालियों की मरम्मत और सफाई व्यवस्था सुधारने से जुड़े प्रस्ताव भी रखे गए।
विज्ञापन

वार्ड पांच में सिविल अस्पताल के समीप पार्किंग व्यवस्था को सुचारु करने के पार्षद चंद्ररेखा के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली। वहीं, वर्षाशालिका में बैठने के लिए बेंच लगाने और शहर के विभिन्न वार्डों में 50 नई एलईडी लाइटें लगाने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

वार्ड छह के पार्षद गुरध्यान ने गीता भवन से आरठी तक पक्का रास्ता बनाने, साईं मार्केट से अशोक गली तक पेवर लगाने और शांति निकेतन स्कूल के पास बंद निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने ईसीएच अस्पताल के पास पुल पर सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड तीन की पार्षद अनिता ने आदर्श कॉलोनी और रेलवे फाटक से आर्मी कैंटीन जाने वाले रास्ते की मरम्मत, बंद निकासी नालियों को खोलने और सफाई व्यवस्था सुधारने पर जोर दिया। नगर परिषद उपाध्यक्ष एवं वार्ड एक के पार्षद प्यार चंद वालिया ने पार्कों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने वाले संगठनों को अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने सहित सभी वार्डों में एलईडी लाइटें लगाने पर चर्चा की।

वार्ड सात की पार्षद रितु ने पूर्व में लिए गए फैसलों को धरातल पर उतारने और एंबुलेंस मार्ग बनाने की मांग उठाई। वार्ड चार की पार्षद शिखा ने गांधी वाटिका में सीसीटीवी कैमरे लगाने, एलईडी लाइटें लगाने और सुंदर पौधे लगाकर वाटिका को आकर्षक बनाने का प्रस्ताव रखा। नगर परिषद जोगिंद्रनगर के एसडीएम एवं कार्यकारी अधिकारी मनीश चौधरी ने बताया कि बैठक में एलईडी लाइटों, पक्के रास्तों, एंबुलेंस मार्ग और पार्कों में सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने संबंधी प्रस्तावों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed