{"_id":"5ac7b18c4f1c1bc5618b5d1f","slug":"61523036556-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौण गांव में खेतों में पानी देने से रोका तो पीट दिया आईपीएच कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौण गांव में खेतों में पानी देने से रोका तो पीट दिया आईपीएच कर्मी
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। गर्मियों के सीजन में पानी को लेकर मची हाहाकार में अब नौबत आईपीएच कर्मियों से मारपीट तक पहुंच गई है। ताजा मामले में उपमंडल की सरकाघाट पंचायत में एक व्यक्ति ने खेतों में पेयजल योजना के नल से पानी देने से रोकने पर सरकारी कर्मचारी से हाथापाई कर दी गई। उसे पीटकर घायल कर दिया । मारपीट की शिकायत पर पुलिस सरकारी कार्य बाधा पहुंचाने और सरकारी कर्मचारी को पीटने पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इन दिनों जिले के कई क्षेत्रों हाहाकार मचा हुआ है। जिसके चलते विभागीय कर्मचारियों पर भी पानी की फिजूलखर्ची को रोकने का दबाव है। ऐसे में जब आईपीएच विभाग के बलद्वाड़ा सेक्शन में तैनात आईपीएच के पंप अटेंडेंट त्रिपालघाट पंचायत के बड़ौण गांव में पानी छोडने पहुंचे तो वहां पर एक व्यक्ति पेयजल योजना के नल खेत में पानी दे रहा था। जब रूपलाल ने उसे रोकने की कोशिश की। आरोपी व्यक्ति ने पानी बंद करने की बजाए कर्मचारी के साथ गालीगलौच शुरू कर दी। दोनों में कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। आरोपी ने तैस में आकर कर्मचारी को पीट दिया। जिस पर कर्मचारी ने हटली पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवाया। कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 353 व 332 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सरकाघाट चंद्र पाल सिंह ने कहा कि सरकारी कर्मचारी से ड्यूटी पर मारपीट करने पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।