{"_id":"5a4f79774f1c1b35198b4f2f","slug":"61515157879-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्डी उत्ते सिंह लिखवाया गाने पर खूब मचा धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्डी उत्ते सिंह लिखवाया गाने पर खूब मचा धमाल
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी में वार्षिक समारोह वीरवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य परस राम सैनी ने की। कार्यक्रम में मंच संचालन की भूमिका राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता मीनाक्षी जोशी ने निभाई। प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। जिसमें स्कूल की सालभर की गतिविधियों के विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और राष्ट्रगीत के गुणगान से की गई। वार्षिक समारोह में बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें वेलकम सांग, देश भक्ति ग्रुप सांग, और नाटी में अविनाश और उसके साथियों ने रुत संगरोणी हो, भव रुसीये, गड्डी उत्ते सिंह लिखवाया आदि गानों पर शानदार प्रस्तुतियां दी। इसके अतिरिक्त मुख्यातिथि ने जिला स्तरीय, राज्यस्तरीय और खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं और शैक्षणिक गतिविधियों के विजेता बच्चों को इनाम देकर सम्मनित किया। जिसमें तरुण, गौरव, दिनेश, अक्षय, रजत, सुशील, पंकज, कपिल, मोहित, विकास, अविनाश, दीपक, साहिल, योगी, शुभम, सुशांत, सौरभ, जितेश, विशाल, राहुल अत्री, ललित, सलीम, पारस ठाकुर, पुष्प राज ठाकुर, हितेंद्र व हिमांशु को सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि ने बच्चों को कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने पर 11 हजार की राशि इनाम के रूप में दी। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह, एसएमसी अध्यक्ष निशा, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता पाल वर्मा, विभिन्न वार्ड पार्षद, विभिन्न स्कूलों के प्रभारी, अध्यापक वर्ग, अभिभावक व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
विज्ञापन