{"_id":"6ae9d738b097db415c074128","slug":"fire-breaks-out-in-temporary-shops-and-huts-at-jainchu-nala-mandi-news-c-90-1-mnd1001-220264-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जैंचू नाला में अस्थायी दुकानों और झोपड़ियों में भड़की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जैंचू नाला में अस्थायी दुकानों और झोपड़ियों में भड़की आग
विज्ञापन
मंडी शहर में सोमवार रात को झुग्गी झोंपड़ी में आग की घटना में जला सामान। स्त्रोत दमकल विभाग
दमकल विभाग के जवानों ने आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जैंचू नाला में सरकारी आईटीआई पुल के समीप सोमवार रात अस्थायी दुकानों और झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में करीब चार हजार रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने की घटना से यहां रहने वाले प्रवासी लोगों में हड़कंप मच गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अन्य लोगों की मदद से करीब 50 हजार रुपये की संपत्ति को आग की चपेट में आने से बचा लिया।
रात 9:29 बजे अग्निशमन केंद्र मंडी को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही एक मिनट के भीतर अग्निशमन वाहन मौके के लिए रवाना हो गया और करीब चार मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गया। अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाने के लिए कार्रवाई की। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ और न ही कोई व्यक्ति घायल हुआ। मौके पर अग्निशमन विभाग के तीन कर्मचारी तैनात रहे। स्टेशन फायर आफिसर कर्म चंद ने बताया कि दमकल वाहन के समय पर पहुंचने से आग की घटना पर काबू पाया गया।
...