{"_id":"6ae9e24d21fc82bcf20babcd","slug":"children-showcased-karate-moves-olympian-ashish-boosted-their-morale-mandi-news-c-90-1-ssml1045-220334-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बच्चों ने दिखाए कराटे के दांव-पेच, ओलंपियन आशीष ने बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बच्चों ने दिखाए कराटे के दांव-पेच, ओलंपियन आशीष ने बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
लिटिल स्कॉलर होम जुगाहन में कराटे प्रदर्शन करते नौनिहाल। स्त्रोत- संस्थान
लिटिल स्कॉलर होम की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लिटिल स्कॉलर होम जुगाहन में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। इस मौके पर ओलंपियन बॉक्सर आशीष चौधरी मुख्य अतिथि और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं अंतरराष्ट्रीय जूडो खिलाड़ी इनू चौधरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी ने नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनसे बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और चुनौतियों का सामना करने का साहस भी विकसित होता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने कोच भूपी के नेतृत्व में कराटे की विभिन्न तकनीकों और दांव-पेच का प्रदर्शन किया। मार्शल आर्ट्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इनमें चोर रेस, कोन अरेंजमेंट रेस, बॉल एंड बकेट, हर्डल रेस और रिले रेस शामिल हैं।