फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   57 buses of Mandi division were also stranded, 193 routes affected

Mandi News: मंडी मंडल की 57 बसें दूसरे भी फंसी रहीं, 193 रूट प्रभावित

Thu, 07 Aug 2025 06:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 07 Aug 2025 06:59 AM IST
विज्ञापन
57 buses of Mandi division were also stranded, 193 routes affected
मंडी। मंगलवार रात को हुई बारिश के बाद बुधवार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी मंडल की 57 बसें विभिन्न जगह फंसी रहीं। दिन में दिल्ली-केलांग, रिवालसर-केलांग, सरकाघाट-उदयपुर, चंडीगढ़-केलांग, शिमला-केलांग, सरकाघाट-उदयपुर समेत 193 रूट बाधित रहे। सबसे ज्यादा मनाली से लंबे रूटों पर चलने वाली बसें बाधित हुई हैं। इससे मंडी मंडल को एक दिन में 10.29 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडी मंडल की 52 बसें फंसी थीं। बुधवार सुबह सात अन्य बसें अलग-अलग जगह फंस गईं। हालांकि राहत की बात है कि मंडी डिपो की मंगलवार को फंसी 41 बसों में से बुधवार दोपहर 11 बजे तक नौ बसें सड़कों की बहाली के बाद निकाल ली गईं। 32 बसें अभी भी कई जगह फंसी हुई है। डिपो के 54 रूट बाधित हुए। इससे दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा कुल्लू डिपो की सात बसें फंसी रही और 69 रूट प्रभावित हुए। दिन में छह लाख के करीब नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

सुंदरनगर की सात बसें देवीदड़, सैजल और कमांद समेत अन्य जगह फंस गईं। दिन में 34 रूट प्रभावित हुए और करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। सरकाघाट डिपो की छह बसें फंसी रही और 16 रूट प्रभावित हुए। 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। केलांग डिपो की भी सात बसें फंसी रही और सात ही रूट प्रभावित हुए। करीब 85 हजार का नुकसान हुआ है। धर्मपुर डिपो के 16 रूट प्रभावित हुए और करीब साढ़े 26 हजार रुपये का नुकसान पहुंचा है। 29 जून को आई आपदा के बाद मंडी मंडल को अब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। मंडी डिपो की छह बसें 35 दिन से ज्यादा सराज के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़कें बाधित होने से बसें फंस रही हैं। सड़कों की बहाली के बाद उन्हें निकाला जा रहा है। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चालकों और परिचालकों को विशेष हिदायतें जारी की गई हैं।
-उत्तम सिंह, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed