फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बॉक्सिंग की ओवरऑल ट्राफी पर सुंदरनगर का कब्जा

बॉक्सिंग की ओवरऑल ट्राफी पर सुंदरनगर का कब्जा

Tue, 27 Mar 2018 11:03 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
बॉक्सिंग की ओवरऑल ट्राफी पर सुंदरनगर का कब्जा
सुंदरनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले के दौरान आयोजित राज्यस्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में गीतानंद को बेस्ट बॉक्सर के खिताब से नवाजा गया है। ओवर ऑल ट्राफी बॉक्सिंग सेंटर सुंदरनगर को मिली है। जबकि साई सेंटर बिलासपुर को उपविजेता घोषित किया गया है। महिला वर्ग में पल्लवी को बेस्ट बॉक्सर और बॉक्सिंग सेंटर सुंदरनगर को ओवरऑल और शिमला को रनरअप की ट्राफी से नवाजा गया है। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में 49 किलोग्राम भार वर्ग में सुंदरनगर के अभिनाष ने बल्ह के नीरज को पराजित कर जीत हासिल की है। 52 किलोग्राम भार वर्ग में बिलासपुर के वीरेंद्र ने शिमला के अनुज को, 56 किलोग्राम भार में रामपुर के जितेंद्र ठाकुर ने बिलासपुर के पर्व पठानिया, 60 किलोग्राम भार में बिलासपुर के राहुल कुमार ने सुंदरनगर के पूर्ण देव, 69 किलोग्राम भार में सुंदरनगर के आयन परिहार ने गागल के विक्रांत, 75 किलोग्राम भार में शिमला के मोहम्मद ने सुंदरनगर के शम्मी चौधरी, 81 किलोग्राम भार में सुंदरनगर के गीतानंद ने सुंदरनगर के अक्षय चौधरी को पराजित किया। वहीं, महिला वर्ग 48 किलोग्राम भार वर्ग में सुंदरनगर की मीनाक्षी ने कपाही की अतिदेवी, 51 किलोग्राम भार में सुंदरनगर की पल्लवी ने मुंदडू की खुशबू, 54 किलोग्राम भार में सुंदरनगर की गुरवंती ने सुंदरनगर की कुसुम, 57 किलोग्राम भार में सुंदरनगर की सुनयना ने शिमला की मीनाक्षी धीमान को हराकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर डीएसपी मंडी हितेश लखनपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर बाक्सिंग कोच नरेश वर्मा, मान सिंह, बीएस सेन, थाना प्रभारी गुरबचन सिंह, अनिल गुलेरिया, दिव्य प्रकाश, मुकेश चंदेल व राजकुमार वर्मा सहित अनेक गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed