{"_id":"68e6ab736903f03ae20328d4","slug":"49-roads-blocked-due-to-rain-in-the-district-mandi-news-c-90-1-mnd1001-172394-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिले में बारिश से 49 सड़कें बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिले में बारिश से 49 सड़कें बाधित
Thu, 09 Oct 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 09 Oct 2025 06:47 AM IST
विज्ञापन
मंडी। मंडी जिले में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें बाधित हैं। इससे वाहनों की आवाजाही पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। 49 सड़कों पर वाहनों के पहिये थम गए हैं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सराज क्षेत्र में सबसे अधिक 31 सड़कें बंद हैं। करसोग और गोहर क्षेत्र में चार चार, मंडी, नेरचौक और थलौट में तीन तीन तथा सुंदरनगर में एक सड़क बारिश की वजह से वाहनों के लिए बंद है।
गोहर उपमंडल में 28 विद्युत ट्रांसफार्मर, सुंदरनगर में तीन तथा मंडी में एक विद्युत ट्रांसफार्मर समेत कुल 32 ट्रांसफार्मर ठप हैं। 24 पेयजल योजनाओं पर बारिश व हिमपात से प्रतिकूल असर पड़ा है। सराज क्षेत्र में सबसे अधिक 12, करसोग तथा धर्मपुर क्षेत्र में चार-चार, बग्गी में दो तथा मंडी व पधर मंडल में एक-एक पेयजल योजना बारिश से प्रभावित हुई है। विभागों के कर्मचारी बाधित सड़कों व पेयजल योजनाओं को बहाल करने में जुटे हुए हैं।
जिला मुख्यालय समेत अन्य क्षेत्रों में पिछले तीन दिनों से रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है। शिकारी देवी समेत चौहारघाटी की ऊंची चोटियों में हिमपात हो रहा है। बारिश व हिमपात से समूचे जिला में शीतलहर है। नवंबर में होने वाली सर्दी का सामना लोगों को अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में करना पड़ रहा है। समय से पहले मौसम के करवट बदलने से लोगों ने गर्म व ऊनी वस्त्र निकाल दिए हैं।