{"_id":"5cb0cc09bdec2214173a3bf7","slug":"41555090441-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी जिला के लोग सुखराम की हरकतों से परेशान, जल्द चुनावों में देंगे जवाब : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी जिला के लोग सुखराम की हरकतों से परेशान, जल्द चुनावों में देंगे जवाब : सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी प्रवास के दूसरे दिन सराज के थाची में आयोजित भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन में पंडित सुखराम और अनिल शर्मा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित सुखराम की सोच अपने परिवार तक ही सीमित है। उन्हें न तो प्रदेश के विकास से सरोकार है और न ही उन्हें मंडी के स्वाभिमान की चिंता है। मंडी जिला के लोग सुखराम की इस हरकत से परेशान हो गए हैं और लोकसभा चुनाव में उन्हें इसका उत्तर देंगे। उन्होंने कहा कि पंडित सुखराम का पूरा परिवार ही अवसरवाद की राजनीति करता रहा है।
अनिल शर्मा को पहले कांग्रेस में घुटन हो रही थी और अब भाजपा टिकट पर जीतने और मंत्री बनने के बाद वह पुत्र मोह से ग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग परिवारवाद की इस राजनीति से तंग आ चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस विकास में नहीं बल्कि व्यर्थ में हो-हल्ला करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दूसरी पंक्ति के नेता अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस प्रयास में वे अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि सरकार सराज के विकास के लिए वचनबद्ध है और सरकार का प्रयास है कि इस विधानसभा क्षेत्र को देश का आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाए। इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा शिमला के सांसद प्रो. वीरेंद्र कश्यप भी उपस्थित रहे।
....
कंधों पर सवार होकर पहुंचे मंच पर
सीएम के दाहिने पांव में चोट है। वीरवार को कोटली में जहां वह स्कूटी पर बैठकर मंच तक पहुंचे वहीं शुक्रवार को थाची में आयोजित सम्मेलन में वह कार्यकर्ताओं के कंधों पर सवार होकर मंच तक पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में सराजी बोली का खूब प्रयोग किया और लोकल बोली में ही वोट मांगे।
विज्ञापन
000