फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   सरकाघाट से 600 कर्मी रखेंगे सांसद के घर सामूहिक उपवास

सरकाघाट से 600 कर्मी रखेंगे सांसद के घर सामूहिक उपवास

Fri, 26 Oct 2018 10:37 PM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सरकाघाट से 600 कर्मी रखेंगे सांसद के घर सामूहिक उपवास
सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)। एनपीएस कर्मचारी महासंघ सरकाघाट की कार्यकारिणी की बैठक खंड प्रधान अजय परवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य उपाध्यक्ष अरुण धीमान एवं जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य महिला विंग की अध्यक्ष सीमा चौहान ने भाग लिया। इस दौरान 28 अक्तूबर को सांसद के घर के बाहर सामूहिक उपवास पर चर्चा की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि सरकाघाट से लगभग 600 कर्मचारी सामूहिक उपवास पर बैठेंगे। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। निर्णय लिया गया कि भदरोता से पवन और विजय, बल्द्वाड़ा से उत्तम चंद, अश्वनी, मनोज कुमार, विनोद कौंडल, कमलेश, अनिल ठाकुर और सरकाघाट से कुंजू राम, बिहारी लाल, रितेश कुमार, राजेश ठाकुर रैली के प्रभारी होंगे। बैठक में आईटी संयोजक पवन कुमार, उपप्रधान संतोष शर्मा एवं रामलाल भी उपस्थित रहे। प्रेस सचिव संजय शर्मा ने बताया कि सभी पुरानी पेंशन वाले कर्मचारी भी पूर्ण रूप से सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed