{"_id":"5b29091c4f1c1bf56e8b8c7a","slug":"41529415964-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हणोगी मंदिर के समीप लगेंगे सायरन, बचाव कर्मी भी होंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हणोगी मंदिर के समीप लगेंगे सायरन, बचाव कर्मी भी होंगे तैनात
Updated Tue, 19 Jun 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। मनाली चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर हणोगी मंदिर के समीप सायरन लगा वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को खतरे से सचेत किया जाएगा। इसके अलावा यहां पर बचाव कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। मंगलवार को फोरलेन निर्माण के निरीक्षण पर पहुंचे उपायुक्त मंडी ने यह निर्देश जारी किए। उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने मंगलवार को फोरलेन के निर्माण से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ मंडी से औट तक की निर्माणाधीन फोरलेन सड़क का निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक मंडी, अन्य प्रशासनिक अधिकारी, राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण और आईआईटी मंडी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
डीसी ने विशेष कर डयोड, हणोगी, डवाडा और रैंस नाला आदि स्थानों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने कहा कि डयोड और डवाडा स्थान पर यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए ट्रैफिक बलिंकर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी से हणोगी मंदिर के क्षेत्र में सायरन स्थापित करने एवं बचाव कर्मी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। आईआईटी मंडी को भूस्खलन की संभावना वाले क्षेत्र जैसे डयोड, हणोगी, डवाडा व रैंस नाला आदि स्थानों पर पूर्व सूचना देने वाले सेंसर लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण और फोरलेन के निर्माण से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों को बरसात के दौरान इन स्थानों पर 24 घंटे स्टाफ और मशीनरी तैनात रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात के मौसम के दौरान सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।