फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   400 cases of spotting settled in Gohar

Mandi News: गोहर में निशानदेही के 400 मामले निपटाए

Mon, 06 Jan 2025 06:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
400 cases of spotting settled in Gohar
गोहर (मंडी)। राजस्व मामले निपटाने के लिए 23 अक्तूबर से 31 दिसंबर 2024 तक उपमंडल गोरह में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य राजस्व के पुराने सभी लंबित मामलों को निपटाना एवं आम लोगों को राहत प्रदान करना रहा। उपमंडल गोहर में तीन कानूनगो सर्किल और 22 पटवार सर्किल हैं।
विज्ञापन

अभियान के तहत निशानदेही के लगभग 400 मामले, तकसीम और खानगी के लगभग 100 मामले निपटाए गए। तहसीलदार गोहर की ओर से इस अवधि में कुल 191 मामलों का निपटारा किया गया। नायब तहसीलदार गोहर की ओर से कुल 155 मामलों का निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त कुल 317 इंतकाल के मामले निपटाए गए।
विज्ञापन

एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने बताया कि उपमंडल गोहर में अभी जो भी निशानदेही, तकसीम, इंतकाल के मामले हाल ही में ही प्राप्त हुए हैं उन्हें चरणबद्ध तरीके से निश्चित समय अवधि में ही निपटाया जाएगा। एसडीएम ने सभी लोगों से आग्रह किया कि वे हुकम्मन तकसीम के बजाय खानगी तकसीम करवाएं क्योंकि खानगी तकसीम सरल एवं कम खर्चीली और कम समय में पूरी हो जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed