{"_id":"678fa0804b2c6d1fde0802c2","slug":"3rd-battalion-pandoh-won-cric-mania-trophy-mandi-news-c-90-1-ssml1045-145876-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: तृतीय बटालियन पंडोह ने जीती क्रिक मेनिया ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: तृतीय बटालियन पंडोह ने जीती क्रिक मेनिया ट्रॉफी
विज्ञापन
थर्ड बटालियन पंडोह के मैदान में खेली गई डिपार्टमेंटल क्रिक मेनिया की प्रतियोगिता में विजेता रही
प्रथम बटालियन बनगढ़ की टीम को दी पांच विकेट से मात, दीवान रहे मैन ऑफ द मैच
डीआईजी मंडी सौम्या सांबशिवन ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित
............
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। तृतीय बटालियन पंडोह के मैदान में पहली बार आयोजित विभागीय क्रिक मेनिया की ट्रॉफी को तृतीय बटालियन की टीम ने अपने नाम कर लिया है। मंगलवार को नौ दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला थर्ड बटालियन पंडोह और फर्स्ट बटालियन बनगढ़ के बीच खेला गया।
बनगढ़ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 142 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी तृतीय बटालियन पंडोह की टीम ने 18.3 ओवर में 145 रन बनाकर मैच पांच विकेट से जीत लिया। प्रतियोगिता के समापन पर डीआईजी मंडी सौम्या सांबशिवन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता-उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता टीम को 21,000 और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 11,000 नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई। मैन ऑफ द मैच थर्ड बटालियन पंडोह के दीवान रहे। उन्होंने 4 ओवरों में 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब फर्स्ट बटालियन बनगढ़ के विशाल के नाम रहा। तृतीय बटालियन पंडोह के कमांडेंट पदम चंद ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से नशे जैसी सामाजिक कुरीति से दूर रहने का संदेश देने का प्रयास किया गया।
पदम चंद ने बताया कि पहली बार आयोजित की गई विभागीय क्रिक मेनिया में 16 विभागों से आई टीमों ने भाग लिया। इसमें एक कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी तक ने मैदान में उतरकर अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाए। डीसी मंडी अपूर्व देवगन, एसपी लाहौल-स्पीति और खुद उन्होंने मैदान में उतरकर इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
000