फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   37 roads closed in the district; power and water supply normal.

Mandi News: मंडी-पठानकोट एनएच कोटरोपी के पास चट्टान गिरने से फिर बंद

Thu, 27 Aug 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
37 roads closed in the district; power and water supply normal.
जोगिंद्रनगर सरकाघाट सड़क पर मंगलवार देर शाम से रात तक जारी वर्षा से जल भराव के बीच गुजरते राहगीर
चमड़ा मोड़ पर पहाड़ी काटकर आज बहाल होगा एनएच
विज्ञापन

सुरक्षा दीवार लगाने के कार्य पर अस्थायी रोक
सात घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए खुला मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चमड़ा मोड़ कोटरोपी के पास बुधवार को पहाड़ी की खोदाई के दौरान बड़ी चट्टान सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। ब्रेकर मशीन से चट्टान हटाने के बाद करीब सात घंटे की मशक्कत से शाम पांच बजे छोटे वाहनों के लिए मार्ग बहाल कर दिया गया, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक जारी रही।
साइट इंजीनियर अंकित कुमार गिल ने बताया कि पहाड़ी काटकर ऊपर की तरफ नया ट्रैक तैयार किया जा रहा है। इसके लिए दो मशीनें लगाई गई हैं और रात में भी काम जारी रहेगा। मौसम अनुकूल रहने पर वीरवार को बड़े वाहनों के लिए भी हाईवे बहाल करने की योजना है।
विज्ञापन

नीचे सुरक्षा दीवार और बैड बनाने का काम फिलहाल रोक दिया गया है। नए ट्रैक से यातायात बहाल होने के बाद यह निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। हाईवे प्रबंधन ने फिलहाल सड़क बहाली को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि चमड़ा मोड़ के पास सड़क धंसने के कारण सुरक्षा को देखते हुए यातायात संबंधी निर्णय लिए गए हैं। पहाड़ी से चट्टानों के खिसकने के खतरे को देखते हुए इंजीनियर मौके की निगरानी कर रहे हैं।

एडवाइजरी तोड़ने वालों पर कार्रवाई
बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक के बावजूद कुछ वाहन चालकों की ओर से मार्ग पार करने का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस ने बैरिकेड हटाकर मार्ग पार करने और प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना करने वाले वाहन मालिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर चालान किए जाएंगे। इनमें निजी बसों के साथ परिवहन निगम की बसें भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed