{"_id":"676ef2b79a707972f00d298c","slug":"35-soldiers-deployed-to-maintain-smooth-traffic-mandi-news-c-90-1-ssml1045-143922-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: यातायात सुचारु रखने के लिए 35 जवान तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: यातायात सुचारु रखने के लिए 35 जवान तैनात
विज्ञापन
मंडी जिला में नववर्ष के आगमन पर पुलिस ने लगाया नाका।
मंडी। बर्फबारी के बाद प्रदेश में विंटर पर्यटन सीजन शुरू हो गया है। पर्यटन नगरी मनाली में हजारों की संख्या में सैलानी नए साल का जश्न मनाने के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंडी पुलिस पहले ही चौकस हो गई है। पुलिस ने भवाना और नौ मील के पास नाका लगा दिया है। यहां से गुजरने वाले वाहनों और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। वाहनों की चेकिंग भी हो रही है।
कुल्लू-मनाली पहुंचने के लिए पर्यटक मंडी जिले से होकर ही गुजरते हैं। इस कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। एनएच पर जाम समेत अन्य चीजों की निगरानी के लिए मंडी पुलिस ने 35 जवानों को तैनात कर दिया है। 28 दिसंबर को 24 और अतिरिक्त जवान हाईवे पर मोर्चा संभालेंगे। नए साल के जश्न के लिए आ रहे पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
कीरतपुर-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत मंडी जिले में फोरलेन का कार्य चला हुआ है। मंडी शहर के चार मील से लेकर हनोगी तक अधिकतर स्थानों पर कार्य प्रगति पर है। ऐसे में इन स्थानों पर रुक-रुक कर आवाजाही होती है। वाहन चालक इन स्थानों पर आगे निकलने की होड़ में गलत तरीके से ओवरटेक करते हैं। इस साल भी पहली जनवरी को जश्न मनाकर मनाली से लौट रहे दो वाहन चालक ओवरटेक को लेकर बिंद्रावणी के पास आपस में उलझ गए थे। इस दौरान दोनों वाहन चालक लड़ते हुए ब्यास में जा गिरे थे और उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
........
हाईवे पर यातायात सुचारु रखने के लिए पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। वाहनों की जांच-पड़ताल भी की जा रही है। चेकिंग कर संदिग्ध सामग्री जब्त की जा रही है। दो जनवरी तक जवान हाईवे पर दिन रात ट्रैफिक व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। हुड़दंगबाजी और लड़ाई झगड़े जैसी कोई भी घटना सामने आने पर जवान तुरंत कार्रवाई करेंगे।
-सागर चंद्र, एएसपी मंडी