{"_id":"53930d1617adab43b0c6220e56d1ff9f","slug":"33-people-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के 27 केस, 33 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के 27 केस, 33 लोग गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/(मंडी)।
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी पुलिस ने चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने वर्ष 2016 में अब तक करीब 40 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 27 केस दर्ज किए हैं। जिनमें 33 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने उपरोक्त मामलों में करीब 17 किलो चरस, 48 ग्राम हेरोइन, 54 किलो चूरा पोस्त बरामद किया है। पकड़ी गई खेप की अंतरराष्ट्रीय मार्केट में करीब 73 लाख कीमत आंकी गई है। मंडी पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत सफलता हासिल की है। एनडीपीएस एक्ट के 27 मामलों में 25 केस चरस, एक केस हेरोइन व एक चूरा पोस्त का है। 25 मामलों में पुलिस ने 17 किलो चरस के साथ 31 लोग गिरफ्तार किए।
विज्ञापन
चरस खेप की कीमत करीब 13.60 लाख आंकी गई है। जबकि 48 ग्राम हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत करीब 4.80 लाख है। वहीं, 54 किलो चूरा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को दबोचा है। जिसकी करीब 54 लाख आंकी है। उपरोक्त मामलों में हिमाचल व पड़ोसी राज्य पंजाब व हरियाणा के आरोपी लोग शामिल हैं। अभियान के तहत मंडी पुलिस चरस तस्करी व अन्य के मुख्य स्त्रोत को पकड़ने में भी सफल रही है।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत सफलता मिली है। 40 दिनों में एनडीपीएस एक्ट के 27 मामलों में लाखों की नशे की खेप बरामद की गई है। नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। निजी व सरकारी बसों में नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भी अभियान छेड़ा गया है।
-प्रेम कुमार ठाकुर, एसपी मंडी।