फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   32 Panchayats in Seraj pledge to become drug-free.

Mandi News: सराज की 32 पंचायतों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Sat, 03 Oct 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
32 Panchayats in Seraj pledge to become drug-free.
ग्राम पंचायत जंजैहली की ग्राम सभा में नशे के ​खिलाफ संकल्प लेते ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
32 पंचायतों में कोरम पूरा, शिक्षण और धार्मिक स्थलों के पास तंबाकू पर रोक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। गांधी जयंती पर शुक्रवार को सराज विकास खंड की पंचायतों में आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में नशे के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने का संकल्प लिया गया। विकास खंड की 36 में से 32 पंचायतों में कोरम पूरा हुआ। ग्राम सभाओं में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
जंजैहली पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में विकास खंड अधिकारी बलदेव ठाकुर भी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों को नशे के खिलाफ एकजुट रहने की शपथ दिलाई। पंचायत प्रधान लायक राम ने बताया कि ग्राम सभा में सार्वजनिक स्थानों पर नशे के सेवन पर रोक लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा शिक्षण संस्थानों और धार्मिक स्थलों के निर्धारित दायरे में तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने तथा अवैध भांग की खेती न करने का भी संकल्प लिया गया। विकास खंड अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि चिऊणी पंचायत की तर्ज पर सराज की अन्य 31 पंचायतों में भी नशे के खिलाफ ठोस प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

चार पंचायतों में कोरम पूरा न होने से अटके प्रस्ताव
विकास खंड सराज की चार पंचायतों छतरी, झरेड़, खबलेच और थाना में कोरम पूरा नहीं हो पाया। छतरी पंचायत की प्रधान रिंकी शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों की पर्याप्त उपस्थिति न होने के कारण इन पंचायतों में कोई भी विकास या प्रशासनिक प्रस्ताव पारित नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed