फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   कई बीघा जमीन पर रोपी फूलगोभी की फसल तबाह

कई बीघा जमीन पर रोपी फूलगोभी की फसल तबाह

Sun, 29 Apr 2018 10:43 PM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
कई बीघा जमीन पर रोपी फूलगोभी की फसल तबाह
- फोटो : अमर उजाला
जंजैहली (मंडी)। जंजैहली में किसानों ने विभाग पर उन्हें घटिया फूलगोभी का बीज देने का आरोप लगाया है। इनका कहना है कि इस बीज से एक माह में ही फूलगोभी निकल आई है और इसका साइज बिल्कुल छोटा है। जिससे किसानों को अपनी फसल उखाड़नी पड़ रही है। जंजैहली, तूंगाधार, कुथाह, धार जारोल पंचायतों और गांवों के करीब 50 से 60 किसानों की फसलें तबाह हो जाने से उनको भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि उनको यह बीज जंजैहली के कृषि विभाग कार्यालय से मिला था, जो बहुत ही घटिया साबित हुआ है। किसानों ने बताया कि इस फसल के लिए उन्होंने दिन रात एक करके कार्य किया था। कई किसानों ने तो जमीन किराए पर लेकर फसल उगाई थी। फसल के लिए कई प्रकार के खाद, कीटनाशक आदि भी उन्होंने महंगे दामों पर खरीदकर इस फसल को तैयार किया था, लेकिन अब सब बेकार हो गया है। अब न तो यह फसल मिल पाई और न ही अगली फसल बोने के लिए समय बचा है। उल्टा किसानों पर अब कर्ज का बोझ चढ़ गया है। उन्होंने इसके लिए कृषि विभाग को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अगर हमने यह बीज नहीं बोया होता तो शायद हमें नुकसान नहीं उठाना पड़ता। कुथाह के किसानों प्रेम सिंह, देवेंद्र, ज्ञानचंद, आशु कुमार, खुशहाल सिंह, जियालाल, रूप सिंह आदि ने बताया कि विभाग ने उन्हें यह बीज बरसात के मौसम का ही दे दिया था, जिस कारण उनको नुकसान हुआ है। उन्होंने विभाग और सरकार से उनकी फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के बाद उचित मुआवजे की मांग की है। उधर, डिप्टी डायरेक्टर कृषि रूपलाल चौहान ने बताया कि अभी तक यह बात उनके ध्यान में नहीं है। जंजैहली के फील्ड स्टाफ से इस मामले की जानकारी लेने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed