{"_id":"5abd1a364f1c1bcd618b4583","slug":"31522342454-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिभावकों को घरद्वार जाकर सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए जागरूक कर रहे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभिभावकों को घरद्वार जाकर सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए जागरूक कर रहे शिक्षक
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने को किया प्रेरित
केंद्रीय प्राथमिक स्कूल सिधयाणी ने शुरू किया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नेरचौक (मंडी)। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के अध्यापकों की ओर से भी लोगों को सरकारी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित करने का अभियान शुरू किया गया है। शिक्षा खंड बल्ह के तहत आने वाली केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सिधयाणी ने इस अभियान को शुरू किया है। स्कूल अध्यापक, एसएमसी के पदाधिकारी और स्थानीय पंचायत के पदाधिकारी टीम में शामिल होकर लोगों के घर-घर जाकर प्रेरित कर रहे हैं। टीम में मुख्य रूप से सीएचटी दुर्गा प्रसाद, एसएमसी की प्रधान रजनी देवी और पंचायत उपप्रधान विद्यासागर अभियान में सहयोग कर रहे हैं। टीम अपने स्कूल के कैचमेंट एरिया में जाकर लोगों को सरकारी स्कूलों में दी जा रही निशुल्क और गुणात्मक शिक्षा के बारेे में जानकारी उपलब्ध करवा रही है।
इस अभियान के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि इस शिक्षा सत्र से प्राथमिक स्कूलों में नर्सरी की कक्षाएं भी शुरू की जा रही हैं। नर्सरी की कक्षाओं का प्रावधान एसएमसी के माध्यम से किया जाएगा तथा नर्सरी अध्यापक स्कूल मुखिया की देखरेख में बच्चों को शिक्षा प्रदान करेगा। अभियान में केंद्रीय पाठशाला सिधयाणी के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक पाठशाला डहणू, छगेंहड, लखवाण व सदेहड़ा के अध्यापक भी एसएमसी के पदाधिकारियों के साथ अपने-अपने कैचमेंट एरिया में लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने बारे प्रेरित कर रहे हैं। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू के अध्यापक भी इस अभियान में जुड़े हैं तथा उन्हें अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।