फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   3,000 families are sorting waste and handing it over to the Municipal Corporation.

Mandi News: 3000 परिवार कचरे को छांट कर नगर निगम को सौंप रहे

Fri, 10 Jul 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
3,000 families are sorting waste and handing it over to the Municipal Corporation.
क्लीन मंडी-ग्रीन मंडी अभियान में 32 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम मंडी के स्वच्छ शहर-समृद्ध शहर अभियान के तहत डेढ़ माह तक चले क्लीन मंडी-ग्रीन मंडी जनजागरूकता अभियान का वीरवार को समापन हुआ। अभियान में नगर निगम क्षेत्र के 32 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।
15 अप्रैल से मई 2026 तक चले अभियान में लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के तहत घरों में गीला, सूखा, सेनिटरी और विशेष देखभाल अपशिष्ट अलग-अलग रखने के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को स्वच्छता दूत बनाकर घर-घर संदेश पहुंचाया गया। इस दौरान 400 से अधिक जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित की गईं। नगर निगम के स्वच्छता गीत, सोशल मीडिया रील्स और वीडियो के माध्यम से भी अभियान को बढ़ावा दिया गया, जिन्हें पांच लाख से अधिक व्यूज मिले। वर्तमान में 3000 से अधिक परिवार कचरे का चार श्रेणियों में पृथक्करण कर नगर निगम को सौंप रहे हैं।
विज्ञापन

समापन समारोह में विधायक अनिल शर्मा और इंद्र सिंह गांधी सहित नगर निगम के महापौर, आयुक्त व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में उत्कृष्ट विद्यालयों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार पीएमश्री गर्ल्स मॉडल स्कूल मंडी, द्वितीय पुरस्कार सेंट फ्रांसिस जेवियर कान्वेंट स्कूल बगला और तृतीय पुरस्कार स्वामी विवेकानंद स्कूल मंडी को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed