फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   22 police personnel sent from Jogindernagar to Mandi, system deteriorated on NH

Mandi News: जलेब के दौरान सुक्खू समर्थकों ने बना दिया राजनीतिक माहौल

Sat, 09 Mar 2024 07:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 07:20 PM IST
विज्ञापन
22 police personnel sent from Jogindernagar to Mandi, system deteriorated on NH
देवी-देवताओं के स्थान पर लगाए सुक्खू के समर्थन में नारे, कहा हम आप के साथ
विज्ञापन


पिछली बार पैदल इस बार खुली जीप में चलने पर भी लोग हुए हैरान

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की शाही जलेब में इस बार राजनीतिक माहौल देखने को मिला। एक तो इस बार सीएम के जीप में खड़े होकर जलेब में भाग लेना और जलेब में ही उनके समर्थकों की ओर से उनके समर्थन में जोरदार नारेबाजी लोगों को हैरान करने वाली थी।
जलेब में सैकड़ो देवी-देवता शिरकत कर रहे थे, वहां उनके जयकारों के स्थान पर समर्थक सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इस अजीब सी परिस्थिति को लोग समझने में नाकाम रहे। डीसी कार्यालय से लेकर पड्डल मैदान तक सुक्खू के समर्थक उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे। हाल ही में हुए घटनाक्रम के बाद यह घटना सभी को सोचने पर मजबूर कर रही है कि आखिर धार्मिक कार्यक्रम को राजनीतिक क्योें किया जा रहा है। इस नारेबाजी का एक अर्थ तो यह भी लगाया जा रहा है कि जैसे कार्यकर्ता सीएम को आश्वासन दे रहे हैं कि आप चिंता न करें, वे सब उनके साथ हैं। बता दें कि यह जलेब देवी देवताओं को समर्पित रहती है और इसमें किसी भी प्रकार से राजनीतिक नारेबाजी नहीं होती।
विज्ञापन

भाजपा ने भी किया विरोध
शिवरात्रि के इतिहास में ये बहुत शर्मनाक घटना है कि मुख्यमंत्री के आगे पीछे जलेब में देवताओं के जयकारे लगाने के बजाय कांग्रेस नेताओं की जय जय कार होती रही और मुख्यमंत्री सब कुछ सुनने के बावजूद खुश होते दिखे। यही नहीं, शिवरात्रि के मंच पर देवताओं और संस्कृति को बढ़ाने की बातें होनी चाहिए लेकिन यहां भी मुख्यमंत्री सुक्खू राजनीतिक भड़ास निकालते दिखे। भाजपा इस तरह की राजनीति की कड़ी निंदा करती है। सुंदरनगर के विधायक राकेश जंबाल, नाचन के विधायक विनोद कुमार, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, द्रंग के विधायक पूर्ण चंद, सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर और करसोग के विधायक दीप कुमार ने साझा बयान में यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed