फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   उहल नदी के पानी के सैंपल फेल, दो योजनाओं से सप्लाई बंद

उहल नदी के पानी के सैंपल फेल, दो योजनाओं से सप्लाई बंद

Sat, 07 Apr 2018 11:03 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
उहल नदी के पानी के सैंपल फेल, दो योजनाओं से सप्लाई बंद
- फोटो : अमर उजाला
मंडी/पधर। उहल नदी के पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। आईपीएच विभाग की टेस्टिंग में पानी मानकों पर खरा नहीं उतरा है। लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए आईपीएच ने दो बड़ी पेयजल योजनाओं से सप्लाई पर रोक लगा दी है। नदी से इन योजनाओं के लिए पानी लिफ्ट नहीं होगा। जिससे तीन पंचायतों की दस हजार से अधिक आबादी की पेयजलापूर्ति तकरीबन ठप पड़ गई है। हालांकि, यहां पर विभाग वैकल्पिक स्रोतों से पानी मुहैया करवाने में जुटा है। नदी दूषित होने का मुख्य कारण शानन परियोजना में डिसिल्टिंग बताया जा रहा है। नदी में सिल्ट आने से सैकड़ों मछलियां पानी में मर गई हैं। इन्हीं मरी मछलियों के कारण उहल में जल प्रदूषण फैल चुका है। लिहाजा पानी के सैंपल फेल होने के बाद यहां पर आईपीएच विभाग ने लोगों से प्रभावित क्षेत्र में पानी का इस्तेमाल न करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डिसिल्टिंग को लेकर लोगों का विरोध भी दर्ज किया जा चुका है। आरोप लगाए गए हैं कि शानन परियोजना प्रबंधन ने उस वक्त डिसिल्टिंग का काम शुरू किया है, जब ट्राउट और अन्य प्रजाति की मछलियां प्रजनन पर होती हैं। इन दिनों बरोट स्थित शानन परियोजना की डिसिल्टिंग और बल्ह टिक्कर रियागड़ी रोड की खुदाई के चलते उहल नदी में सिल्ट और कीचड़ की मात्रा अधिक हो जाने और नदी में मछलियों के मर जाने से पानी में दुर्गंध फैल गई है। यहां पर मछलियों के मरने का सिलसिला लगातार जारी है। हर दिन हजारों मछलियां मर रही हैं। जिससे मछुआरों की आर्थिकी पर भी संकट छा चुका है।
विज्ञापन

तरयांबली को नालटू योजना से अतिरिक्त सप्लाई
कटिंडी तरयांबली उठाऊ पेयजल योजना को पूर्णतय: बंद कर दिया है। इससे ग्राम पंचायत तरयांबली पंचायत में पेयजल संकट पैदा हो गया है। ग्राम पंचायत तरयांबली को उठाऊ पेयजल योजना नालटू से जोड़ कर पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। वहीं, बासाधार और बरोगला गांव को पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक चश्मे को वासाधार योजना के साथ जोड़ा गया है। इस पंचायत की तीन हजार से अधिक आबादी को दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुन्नू और डलाह को ठंडा मगरू से की गई व्यवस्था
आईपीएच सब डिवजीन पधर की उहल नदी ठंडा मगरू कुन्नू डलाह में पानी की सप्लाई को बंद कर दिया गया है। इस योजना से छह हजार की आबादी वाली कुन्न और डलाह पंचायतों को पेयजल सप्लाई की जाती है। विभाग ने यहां ठंडा मगरू से दोनों पंचायतों के आपूर्ति की व्यवस्था की है।

लैब में पानी के सैंपल फेल : एसडीओ
आईपीएच विभाग उपमंडल कटौला के सहायक अभियंता रजत शर्मा ने कहा कि हाल ही में उहल नदी का पानी दूषित होने पर सैंपल लिए गए थे। लैब में पानी के सैंपल फेल हो गए हैं। जिसके चलते उहल नदी पर स्थित पेयजल योजना को बंद कर अन्य स्रोतों से सप्लाई की जा रही है। एसडीओ सब डिवीजन पधर विवेक हाजरी ने कहा कि उहल पेयजल योजना की आपूर्ति जल दूषित होने पर बंद कर दी गई। प्रभावितों को लिफ्ट योजना ठंडा मगरू से पानी सप्लाई किया जा रहा है।

पेयजल योजनाओं से सप्लाई बंद : डीसी
डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि विभाग से मामले की जानकारी मिली है। यहां पर पेयजल योजनाओं से सप्लाई बंद कर दी गई है। वैकल्पिक स्रोतों से प्रभावित क्षेत्रों में पानी मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed