{"_id":"5bd0a6f2bdec2269a00aca01","slug":"201540400882-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजरी रजिस्टर से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजरी रजिस्टर से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक सस्पेंड
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजिरी रजिस्टर से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक सस्पेंड
छात्र से कुकर्म के आरोपी को बचाने के चक्कर में था
गोहर (मंडी)। छात्र के साथ कुकर्म के मामले में स्कूल रजिस्टर से छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को 14 दिन की न्यायिक रिमांड मिली है। वहीं, शिक्षक को शिक्षा विभाग ने नियमानुसार निलंबित भी कर दिया है। इस मामले में गिरफ्तार अध्यापक को पुलिस ने बुधवार को उप मंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी अध्यापक पर स्कूल में हाजिरी के रजिस्टर में कथित छेड़छाड़ कर आरोपी को बचाने का आरोप लगा था। पुलिस ने जब स्कूल जाकर कुकर्म मामले की जांच की तो पुलिस ने रजिस्टर में कथित छेड़छाड़ पाई। पुलिस ने आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया, जिसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसएचओ मनोज कुमार वालिया ने इसकी पुष्टि की है।