फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   बीएसएल नहर में गिरे तीन लोगों का अभी नहीं मिला कोई सुराग

बीएसएल नहर में गिरे तीन लोगों का अभी नहीं मिला कोई सुराग

Fri, 21 Sep 2018 10:29 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
बीएसएल नहर में गिरे तीन लोगों का अभी नहीं मिला कोई सुराग
सुंदरनगर (मंडी)। टैंकर और जीप में टक्कर होने के बाद वाहनों सहित तीन लोग बीएसएल नहर में गिर गए थे। इनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हादसा मंगलवार रात को हुआ था। दिन भर नंगल से बीबीएमबी के गोताखोरों ने जलाशय में उनकी तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिल पाई है। नहर में बहे लोगों के परिजन गोताखोरों के साथ-साथ जलाशय किनारे सारा दिन बैठे रहे। इधर, शुक्रवार को जलाशय का जलस्तर बढ़ गया है। इसके कारण उनकी तलाश में काफी मुश्किल पेश आई। इसके बावजूद गोताखोर अपने काम पर लगे रहे। गौरतलब है कि मंगलवार रात टैंकर और जीप में टक्कर के बाद दोनों वाहन नहर में जा गिरे थे। इसके कारण टैंकर चालक विक्रम सिंह और जीप सवार थाची क्षेत्र के डोढ़ निवासी मनी राम पुत्र चंद्र सिंह व गुरना थाची निवासी धमेंद्र पुत्र टेक सिंह नहर में वाहनों सहित गिर गए थे। पुलिस ने नहर में गिरे टैंकर व जीप को तो बाहर निकाल लिया है लेकिन इनमें सवार तीनों लोगों का अब तक कोई पता न चल पाया है। जलाशय में सिल्ट की मात्रा अधिक होने के कारण भी उनके पानी में अंदर फंसे होने की भी आशंका जताई जा रही है। अभी तक उनका कोई सुराग न लग पाने से परिजन निराश और दुखी है। उपमंडलाधिकारी (ना.) राहुल चौहान ने बताया कि लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed