{"_id":"5a731b2b4f1c1b82268b7a08","slug":"201517493035-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब राशनकार्ड गुम हो जाने पर भी मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब राशनकार्ड गुम हो जाने पर भी मिलेगा राशन
Updated Thu, 01 Feb 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
मंडी। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए एक नया सॉफ्टवेयर लांच किया है। इस सॉफ्टवेयर का नाम ईपीडीएसएपी रखा गया है। इसके जरिये उपभोक्ता राशन कार्ड के गुम हो जाने पर भी राशन कार्ड पर मिलने वाली हर सुविधा को प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा अगर वह डिपो होल्डर या क्षेत्र की खाद्य आपूर्ति इकाई के कार्य से खुश नहीं है तो वह इसकी शिकायत संबंधित सॉफ्टवेयर पर ही कर सकता है। एंड्रायड फोन पर इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करने पर उपभोक्ता को इस पर कई ऑप्शन दिए जाएंगे। इनमें उपायुक्त से लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के फोन नंबर भी होंगे। इन नंबरों पर उपभोक्ता जिसे चाहे शिकायत कर सकता है। इस ऐप को डाउनलोड करने के और भी कई फायदे हैं। इसके माध्यम से आपको समय-समय पर जानकारी मिलती रहेगी कि इस माह राशन आ गया है या नहीं। अगर आ गया है तो कब मिलना शुरू होगा। इसके साथ ही डिपो में आपको क्या-क्या खाद्य सामग्री मिलेगी, इस प्रकार की सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद उपभोक्ताओं को मिलेगी।
ऐप को कैसे करें डाउनलोड
इस ऐप को एंड्रायड फोन पर ही डाउनलोड किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के प्ले स्टोर में जाएं और इसमें ईपीडीएसएपी इंस्टॉल करें। इसे ओपन करने के बाद इसमें राशनकार्ड पर पंजीकृत करवाया हुआ अपना फोन नंबर और आधारकार्ड डालें। स्कैन होने के बाद यह खुल जाएगा। इस राशन कार्ड पर आपका विस्तृत ब्योरा आ जाएगा, जो सभी जगह पर मान्य होगा।
पीओएस मशीन प्रयोग नहीं करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
जिला खाद्य नियंत्रक मिलाप चंद ने बताया कि जिले के सभी डिपुओं पर पीओएस मशीनें लगाई जा चुकी हैं। सभी डिपो होल्डरों को आदेश दिए गए हैं कि सभी इस मशीन पर ही कार्य करें। अभी भी कुछ डिपो होल्डर मशीन को प्रयोग करने में संकोच कर रहे हैं, जिससे यह प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने ऐसे डिपो होल्डरों को मशीन पर ही कार्य करने के आदेश दिए हैं अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अगर मशीन में खराबी आ जाए तो विभाग को शीघ्र सूचित करें, विभाग मशीन को 48 घटों के भीतर ठीक करवाएगा।
विज्ञापन
आधार लिंक करने का कार्य 31 मार्च तक करेंगे पूरा
जिले में अब तक करीब 89 प्रतिशत लोगों का आधार राशन कार्ड से लिंक किया जा चुका है। जिला नियंत्रक ने बताया कि शेष कार्य को 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह भी किया है कि इस माह जब वह राशन के लिए जाएं तो जिनके आधार लिंक नहीं हुए हैं उन सभी सदस्यों के आधार नंबर और मोबाइल नंबर डिपो होल्डर के पास दर्ज करवाएं ताकि इस कार्य को शीघ्र पूरा किया जा सके।