{"_id":"68a0d0dd0249901fd30ea5c4","slug":"2-lakh-rupees-withdrawn-from-sundar-nagar-businessmans-account-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166157-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुंदरनगर के कारोबारी के खाते निकाले 2 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुंदरनगर के कारोबारी के खाते निकाले 2 लाख रुपये
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल सुंदरनगर के चमुखा निवासी एवं कारोबारी सुरेश कुमार के दो बैंक खातों से शातिरों ने 2.01 लाख रुपये निकाल लिए।पीड़ित ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पांच दिन पहले के इस मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं।
कारोबारी सुरेश कुमार ने बताया कि बीते 11 अगस्त को रात के 11 बजे उनके दो बैंक में तीन खातों से धड़ाधड़ पैसे निकलने लगे। फोन पर धनराशि निकासी के संदेश आने से वह परेशान हो गए। शातिर ने 11 अगस्त की रात को करीब 11:00 बजे से पहले सेंट्रल बैंक से बचत खाते से 1.05 लाख रुपये और चालू खाते से 54,700 रुपये निकाले।
सुरेश कुमार ने बताया कि उसके यूनियन बैंक के बचत खाते से 41,200 हजार रुपये उड़ा दिए। सुरेश कुमार ने हैरानी जताई है कि बिना एटीएम कार्ड, बिना ओटीपी पैसे नहीं निकलते हैं तो फिर उसके खाते से रातों रात कैसे पैसे निकल गए। 12 अगस्त को सुरेश कुमार ने दोनों बैंक में जाकर लिखित शिकायत देकर टोल फ्री नंबरों पर कॉल कर दी। इसके बाद सुंदरनगर थाना और सलापड़ चौकी में शिकायत दर्ज करवाई। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत मिली है। मामले में जांच जारी है।