{"_id":"5bdb3a66bdec2269a414fc91","slug":"191541093990-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में सरिता और अभिषेक ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में सरिता और अभिषेक ने मारी बाजी
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोट तुंगल में एकता के लिए मैराथन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाचार्य नर्वदा ठाकुर ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ का शुभारंभ किया। इसमें स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने भाग लिया। इस दौरान छात्राओं में जमा एक की सरिता प्रथम, दसवीं की योगिता द्वितीय और दसवीं की ही चंपा ने तीसरा स्थान हासिल किया। दौड़ में छात्रों में जमा एक के अभिषेक प्रथम, दसवीं के अमित द्वितीय और दसवीं के ही सौरभ ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में आठवीं की रिया प्रथम, छठी कक्षा की कामाक्षा द्वितीय और सातवीं की दीपा तीसरे स्थान पर रही। चित्रकला में आठवीं का कर्ण प्रथम, मोहित द्वितीय और कोमल तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर भारत स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने कैप्टन नर्वदा ठाकुर के नेतृत्व में 31 अक्तूबर तक चले कार्यक्रम स्वच्छता ही सेवा है के तहत स्कूल परिसर और पेयजल स्रोतों की साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
000
विज्ञापन
000