{"_id":"5bce06b4bdec22699b148d91","slug":"191540228788-mandi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलडैम में बोट का सफर हुआ महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलडैम में बोट का सफर हुआ महंगा
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। बोट के जरिये कौल डैम को पार करने के लिए अब अधिक किराया चुकाना पड़ेगा। सोसायटी ने वोट का किराया 100 फीसदी से ज्यादा बढ़ा दिया है। इससे मंडी, बिलासपुर और सोलन के हजारों लोग प्रभावित होंगे। ये लोग वोट से कौल डैम को पार अपने घरों, रिश्तेदारों के पास पहुंचते हैं। कौल डैम को पार करवाने के लिए सोसायटी की ओर से बोट सुविधा दी जा रही है। मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र की बटबाड़ा, धन्यारा, हाड़ाबोई और सोलन जिले की कंदर और बेरल ग्राम पंचायत समेत बिलासपुर जिले के लोग प्रतिदिन कोल डैम को बोट के माध्यम से आर-पार करते हैं। सोसायटी ने किराये में बढ़ोतरी कर अब सात किलोमीटर के 40 रुपये वसूले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने मुताबिक कोल डैम से सूईक्यार तक बोट का किराया 18 रुपये था, लेकिन अब 40 रुपये लिए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने इस संबंध में विधायक राकेश जंवाल को ज्ञापन सौंपा है। इसमें आरोप लगाया है कि सोसायटी क्याण से सूईक्यार का किराया लोगों से मनमर्जी से वसूल रही है। सरकार की ओर से निर्धारित किराए से दो गुना लिया जा रहा है। वहीं कुछ रूट अपनी मर्जी से बंद कर दिए गए हैं। इन रूटों के बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि पैदल आने जाने के रास्ते कोल डैम में डूब चुके हैं। उन्होंने मांग की है कि लोगों की सुविधा के लिए सुबह सात बजे क्याण से और शाम चार बजे सूईक्यार से बोट सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
ग्रामीणों ने इस संबंध में मांगपत्र सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को सुंदरनगर दौरे के दौरान सौंपा है। ग्रामीणों ने बताया कि किराया कम किया जाए। साथ ही सोसायटी को टिकट देने के आदेश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
0000