फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   आईआईटी मंडी के हिमालयन स्टार्टअप ट्रेक में युवाओं ने पेश किए स्टार्टअप आईडिया

आईआईटी मंडी के हिमालयन स्टार्टअप ट्रेक में युवाओं ने पेश किए स्टार्टअप आईडिया

Sat, 28 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आईआईटी मंडी के हिमालयन स्टार्टअप ट्रेक में  युवाओं ने पेश किए स्टार्टअप आईडिया
मंडी। आईआईटी मंडी के कैटलिस्ट के प्रथम चरण टेक्नोलॉजी बिजनेस इंबीक्यूटर (टीबीआई) के सालाना फ्लैगशिप इवेंट हिमालयन स्टार्टअप ट्रैक 2018 के पहले दिन युवाओं ने अपने स्टार्टअप आइडिया पेश किए। इस दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इन बिजनेस आइडिया को परखा। इवेंट में स्टार्टअप करने वाले युवा और इनवेस्टर एक मंच पर आए। हिमाचल और बाहरी राज्यों के युवाओं ने एक से बढ़ एक स्टार्टअप आइडिया पेश किए।
विज्ञापन

आईआईटी मंडी के कैटलिस्ट के फैकल्टी इंचार्ज डा. पूर्ण सिंह ने कहा कि गूगल समेत जानी मानी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इवेंट के पहले दिन शिरकत की है। इवेंट में युुवाओं की ओर से पेश किए गए स्टार्टअप पर मंथन शुरू हो गए हैं। आईआईटी के पास 100 के लगभग स्टार्टअप पहुंचे थे। जिनमें से 31 स्टार्टअप को पैनल ने इवेंट के लिए सिलेक्ट किया है। दो दिन के इस इवेंट में इनवेस्टर और स्टार्टअप आइडिया देने वाले को इसी मकसद से एक मंच पर लाया गया। प्रोजेक्ट के सिलेक्ट होने के बाद 15 लाख और बाद में कार्य करने के लिए अलग से फंड का प्रावधान केंद्र और प्रदेश सरकार के माध्यम से करवाया जाता है।
विज्ञापन


इवेंट के पहले दिन शनिवार को कई सेशन का आयोजन किया गया है। जिसमें साइंस एंड टेक्नोलॉजी एंटरप्रयोनशिप डेवलपमेंट बोर्ड के मेंबर सेक्रेट्री एचके मित्तल और सस्टेनेबल आर्किटेक्चर के ग्लोबल अवार्ड से नवाजे गए सोनम वांगचुक ने भी अपने आइडिया शेयर किए हैं। इसके अलावा आईआईएम बंगलूरू के प्रोफेसर ब्रिंगी देव, गूगल इंडिया के प्रतिनिधि कार्तिक, वाटर ब्रिज वेंच के मनीष ने भी स्टार्टअप करने वाले युवाओं को अहम टिप्स दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed