फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   नेरचौक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी, ट्रॉमा सेंटर का सीएम ने किया शुभारंभ

नेरचौक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी, ट्रॉमा सेंटर का सीएम ने किया शुभारंभ

Sat, 20 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज की ओपीडी, ट्रॉमा सेंटर का सीएम ने किया शुभारंभ
मंडी/नेरचौक। नौ साल के बाद नेरचौक मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का सपना शनिवार को साकार हो गया। अब यहां सामान्य मर्ज से लेकर कैंसर तक की गंभीर बीमारी का इलाज हो सकेगा। शनिवार को सीएम जयराम ठाकुर ने मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मंडी समेत कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर जिले के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज खुलने से लोगों को इलाज के लिए टांडा, शिमला या चंडीगढ़ के धक्के नहीं खाने पडे़ंगे। उन्होंने कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सबसे बेहतरीन आधुनिक भवन है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

...
1000 करोड़ से बना आलीशान भवन
नेरचौक मेडिकल कॉलेज का निर्माण करीब एक हजार करोड़ रुपये से हुआ है। पहले यह 786 करोड़ का प्रोजेक्ट था, लेकिन देरी होने के चलते इसकी लागत बढ़ गई। अब आलीशान भवन पूरी तरह बनकर तैयार है। एम्स स्तर के इस भवन में 28 ब्लॉक है। अत्याधुनिक इंडोर, आपातकाल सुविधा के अलावा लाइब्रेरी, पार्किंग, गर्ल्स-ब्वाय के अलावा अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा है। यहां पर 500 बिस्तर की क्षमता है।
विज्ञापन

...
ये मिलेंगी सुविधाएं, स्टाफ
- अत्याधुनिक एयर ट्यूब की सुविधा से मरीज के बेड तक पहुंचेगी टेस्ट रिपोर्ट और डायग्नोज
- मेडिकल कॉलेज में 250 की आधुनिक बिस्तर की व्यवस्था
- कैंसर रोगियों का नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार
- 24 घंटे आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा सहित इंडोर स्वास्थ्य सेवाएं
- 10 ऑपरेशन थियेटर, आपातकालीन वार्ड में भी 40 अलग से बिस्तर की व्यवस्था
- चिकित्सकों के 80 फीसदी से अधिक पद भरे, 150 से अधिक नर्सें तैनात
..
जोनल अस्पताल का कम होगा बोझ
मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू होने से मंडी जिला के अलावा कुल्लू, लाहुल स्पीति और बिलासपुर सहित अन्य जिलों के मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। जोनल अस्पताल मंडी पर मरीजों का बोझ कम हो जाएगा। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी अटैच होने के चलते यहां 1200 तक की रोजाना ओपीडी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed