फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   पीने को पानी नहीं, सड़क पर व्यर्थ बह रहा

पीने को पानी नहीं, सड़क पर व्यर्थ बह रहा

Fri, 17 Nov 2017 06:04 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
पीने को पानी नहीं, सड़क पर व्यर्थ बह रहा
- फोटो : अमर उजाला
धर्मपुर (मंडी)। जहां एक तरफ लोगों को पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है, दूसरी ओर पानी व्यर्थ सड़क पर बह रहा है। आईपीएच विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते कमलाह में स्कूल के नजदीक पानी का पाइप करीब डेढ़ माह से फटा है। इसके चलते पानी सड़क पर व्यर्थ बह रहा है। बाबा कमलाहिया मंदिर के पास विभाग के स्टोरेज टैंक से कमलाह घरवासड़ा के 25 से 30 परिवारों के लिए बिछाई पाइप लाइन टूटी हुई है। इससे पानी लगातार बहता रहता है। स्थानीय लोगों में संजय कुमार, संसार चंद, बबलू, कमला देवी, रीना देवी, किलाचंद आदि का कहना है कि विभाग के कर्मचारियों से बार-बार इस पाइप लाइन को बदलने का आग्रह किया गया, परंतुु कोई भी इसकी सुध नहीं ले रहा है, जबकि यहां पर केवल एक यूनियन लगने से सारी समस्या खत्म हो सकती है। पाइप लाइन के टूटने से जो पानी लगातार बह रहा है उससे लोगों को उचित मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है। विभाग की इस लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ेगा। इस बारे में जब आईपीएच के सहायक अभियंता यशपाल शर्मा धर्मपुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला मेरे ध्यान में नहीं था। आज ही यह समस्या ध्यान में आई है। कल तक पाइप लाइन को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed