फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   30 को प्रभावितों के साथ मनाली सर्कट हाउस में वार्ता करेंगे सीएम

30 को प्रभावितों के साथ मनाली सर्कट हाउस में वार्ता करेंगे सीएम

Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
30 को प्रभावितों के साथ मनाली सर्कट हाउस में वार्ता करेंगे सीएम
नगवाईं (मंडी)। फोरलेन प्रभावित एवं विस्थापित जल्द ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रभावितों को 30 अप्रैल का समय दिया है। फोरलेन प्रभावितों की मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय परिवहन मंत्री गोबिंद ठाकुर के माध्यम से मिला है। फोरलेन संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष ब्रिगेडियर खुशहाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) ने नगवाईं में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रभावित लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के तहत प्रभावितों को मुआवजा दिया जाना था । जिसमें पुनर्वास पुनर्स्थापन और रोजगार समेत कई अधिकारों का प्रावधान है। प्रभावितों को मकानों का जो मुआवजा दिया जा रहा है पहले उस धनराशि पर ब्याज का प्रावधान था। लेकिन, एनएचएआई ने मिलने बाले ब्याज पर भी कैंची चलाकर प्रभावितों के साथ अन्याय किया है। विस्थापित सड़क निर्माण और विकास के विरोधी नहीं हैं। लेकिन, भोले-भाले ग्रामीणों के हकों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। पूर्व कांग्रेस सरकार ने भूमि अधिग्रहण कानून 2013 की अवहेलना कर प्रभावितों के साथ अन्याय किया है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने प्रभावितों के मुद्दे को अपने विजन डॉक्यूमेंट में शामिल किया है तथा उन्हें वर्तमान सरकार से न्याय की पूरी उम्मीद है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर स्वयं एक किसान परिवार से रहे हैं और प्रभावितों और किसानों का दर्द समझते हैं। उन्हें मुख्यमंत्री से न्याय की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed