फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Surendra even forgot his vacation for the sake of his children's dreams.

Mandi News: बच्चों के सपनों के लिए छुट्टी भी भूल गए सुरेंद्र

Sat, 05 Sep 2026 12:51 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Surendra even forgot his vacation for the sake of his children's dreams.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी। राजकीय उच्च पाठशाला मझारनू में तैनात टीजीटी नॉन मेडिकल सुरेंद्र सिंह विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति परीक्षाओं की तैयारी करवाकर शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह अपने स्कूल के बच्चों को विभिन्न छात्रवृत्ति परीक्षाओं की ऑफलाइन तैयारी करवा रहे हैं।
खास बात यह है कि छुट्टी के दिन भी स्कूल पहुंचकर बच्चों की कक्षाएं लेते हैं।मुख्याध्यापक गिरीश ठाकुर की प्रेरणा से सुरेंद्र सिंह ने पिछले वर्ष जरूरतमंद बच्चों के लिए ऑनलाइन कोचिंग शुरू की। बच्चों की संख्या बढ़ने पर उन्होंने अन्य सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के साथ मिलकर भारत अध्ययन मंडल (भारत स्टडी सर्किल) बनाया। इसमें 14 सरकारी शिक्षक शामिल हैं। तीन प्रधानाचार्य और प्रारंभिक शिक्षा विभाग के एक उपनिदेशक भी मंडल से जुड़े हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में पांच जिलों के करीब 355 बच्चे ऑनलाइन कोचिंग ले रहे हैं। इनमें मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और हमीरपुर के विद्यार्थी शामिल हैं। 11 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सभी शिक्षक विषयवार जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर गुणवत्ता वाली कोचिंग मिल सके। ऑनलाइन कक्षाओं में 100 से अधिक बच्चों को जोड़ने के लिए गूगल की सुविधा का 2450 रुपये मासिक शुल्क मंडल से जुड़े सभी शिक्षक मिलकर वहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed