फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   10 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी बंद और प्रदर्शन के विरोध में धरना

10 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी बंद और प्रदर्शन के विरोध में धरना

Tue, 03 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
10 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी बंद और प्रदर्शन के विरोध में धरना
मंडी। हिमाचल प्रदेश राजपूत सभा की राज्यस्तरीय बैठक एसआर सिटीजन होम मंडी में मंगलवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर एससीएसटी वर्ग के विरोध प्रदर्शन पर रोष प्रस्ताव पारित किया गया। विभिन्न संगठनों की ओर से देश में हिंसक प्रदर्शन और अरबों का नुकसान करने की निंदा की गई। बैठक में हिमाचल ब्राह्मण सभा, केंद्रीय कर्मचारी पेंशनर संघ, राज्य कर्मचारी पेंशनर संघ और स्वर्ण अनारक्षित मंच के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता राजपूत महासभा के राज्य महासचिव केएस जंवाल ने की। मीटिंग में ऐसे असामाजिक तत्वों से आग्रह किया कि उच्चतम न्यायालय का सम्मान करते हुए इस तरह की स्थिति पैदा न करें अन्यथा इसके गंभीर परिणाम होंगे। इन संगठनों के नेताओं ने फैसले का विरोध कर रहे केंद्र सरकार के मंत्रियों को भी आड़े हाथों लिया और केंद्र सरकार की ओर से पुन: याचिका डालने की कड़ी निंदा की। उन्होंने उच्च न्यायालय द्वारा इस याचिका को सिरे से खारिज करने का स्वागत किया और इसे ऐतिहासिक पहल करार दिया। उन्होंने कहा कि अरबों के नुकसान की भरपाई भी संबंधित संगठनों से करवाई जाए। बैठक में आगामी 10 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी भारत बंद अथवा प्रदर्शन करने के विरोध में धरना दिया जाएगा। इस दौरान जिला तथा प्रदेशस्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस संदर्भ में सभी संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों से आग्रह किया कि भारी संख्या में प्रदर्शन में उपस्थिति दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed